Friday, September 20, 2013

अनिल कपूर के लिए शबाना ने किया ’24’ में काम



बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी का कहना है कि उन्होंने ‘24’ में अनिल कपूर के कारण कैमियो भूमिका की है। शबाना आजमी ने कहा कि मैंने अनिल कपूर के कहने पर 24 में काम किया है। मैं अनिल कपूर को पिछले 30 वर्षों से जानती हूं। अनिल कपूर के साथ मैंने पहली बार ‘एक बार कहो’ में काम किया था। अनिल कपूर में काम करने के प्रति जूनून आज भी बरकरार है। इस सीरियल में मैने अभिलाषा गरेवाल नाम की महिला का किरदार निभाया है। इस तरह का किरदार मैंने कभी नहीं निभाया है।
                      उल्लेखनीय है कि ‘24’ अमेरिका के बहुचर्चित शो ‘24’ का हिंदी संस्करण है। इस सीरियल में अनिल कपूर एटीयू चीफ जय सिंह राठौर का किरदार निभा रहे हैं। इस सीरियल में अनिल कपूर और शबाना आजमी के अलावा अनुपम खे, राहुल खन्ना, मंदिरा बेदी, अनीता राज, रिचा चड्डा की भी अहम भूमिकाएं हैं। अनिल कपूर निर्मित और अभिनय देव के निर्देशन में बना यह सीरियल कलर्स पर अक्तूबर में प्रसारित होगा।



No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Receive All Free Updates Via Facebook.